चूल्‍हा मिट्टी का तालाब ठाकुर का

 चूल्‍हा मिट्टी का तालाब ठाकुर का



चूल्‍हा मिट्टी का 

मिट्टी तालाब की

 तालाब ठाकुर का

 भूख रोटी की 

रोटी बाजरे की 

बाजरा खेत का

 खेत ठाकुर का 

बैल ठाकुर का 

हल ठाकुर का

 हल की मूठ पर हथेली अपनी

 फ़सल ठाकुर की 

कुआँ ठाकुर का 

पानी ठाकुर का

 खेत-खलिहान ठाकुर के 

गली-मुहल्‍ले ठाकुर के

 फिर अपना क्‍या ? गाँव ? शहर ? देश ?''

 - ओम प्रकाश वाल्मीकि जी |

No comments:

Post a Comment

चढ़दे सूरज ढलदे देखे बुझदे दीवे बलदे देखे~. बुल्लेशाह

  चढ़दे सूरज ढलदे देखे बुझदे दीवे बलदे देखे~. बुल्लेशाह “चढ़दे सूरज ढलदे देखे बुझदे दीवे बलदे देखे हीरे दा कोइ मुल ना जाणे खोटे सिक्के चलदे ...